Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़,कोरिया, सीएम हेल्पलाइन से श्रमिक को मिला 5 दिनों में लंबित मजदूरी...

छत्तीसगढ़,कोरिया, सीएम हेल्पलाइन से श्रमिक को मिला 5 दिनों में लंबित मजदूरी का भुगतान

1
0
hey

कोरिया, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से श्रमिक की शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए श्रम विभाग ने लंबित मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराया। इससे एक श्रमिक को समय पर भुगतान मिलने के साथ उसकी आर्थिक समस्या का समाधान हुआ।

ग्राम बचरा, विकासखंड बैकुण्ठपुर निवासी श्री गोविन्द कुमार ने नियोक्ता श्री गुलाम कादरी के अधीन पुट्ठी लगाने का कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बावजूद उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने 17 जून 2026 को अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने पर श्रम विभाग ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके पश्चात नियोक्ता द्वारा श्रमिक को ₹26,500 (छब्बीस हजार पांच सौ रुपये) की लंबित मजदूरी का भुगतान किया गया। शिकायत दर्ज होने के मात्र 5 दिनों के भीतर श्रमिक को उसकी पूरी मजदूरी प्राप्त हो गई।

लाभार्थी श्री गोविन्द कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर उनकी समस्या का समाधान कराया। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, श्रम विभाग एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here