Home कोरिया छत्तीसगढ़,कोरिया, बैकुंठपुर चेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी ने...

छत्तीसगढ़,कोरिया, बैकुंठपुर चेर में अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी ने भेजा जेल

2
0
hey

कोरिया  कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे अवैध शराब निर्माण विक्रय और परिवहन पर लगातार सख्ती से रोकथाम किया जा रहा है।

कंट्रोल रूम मे बैकुंठपुर चेर में शराब बनाकर बेचने की सूचना मिलने पर आबकारी अधिकारी ने त्वरित पहुचकर छापामार कार्यवाही की मौके पर गवाहों के साथ कृष्ण पॉल के घर की तलाशी ली गई, जिसमे जरोकेन और बोतल मे भरी हुई 6 लीटर शराब मिली, साथ ही और शराब बनाने के लिए तैयार किया हुआ 15 किलो महुआ लाहन भी बरामद हुआ।

आरोपी कृष्ण पिता लालमन गड़ेरिया, आयु 28 वर्ष पता चेर बैकुंठपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी ऐक्ट की धारा 34/2,59 के अनुसार गिरफ्तार कर जिला न्यायालय प्रस्तुत किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिनों के अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here