Home shadol शहडोल, विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में लगभग 8 वर्षों से...

शहडोल, विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में लगभग 8 वर्षों से जमे सचिव पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की

3
0
hey

शहडोल जिले के विकासखंड जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी में लगभग आठ वर्षों से एक ही सचिव के पदस्थ रहने को लेकर ग्रामीणों के बीच असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ होने के कारण पंचायत के कार्यों में मनमानी बढ़ी है और कई विकास कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
उनका आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण जवाबदेही प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत सीधी के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
साथ ही यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा पंचायत प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

विशेष संवाददाता -बेनी माधव कुशवाहा
(डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here