ग्राफ्टेड पौधों की आधुनिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं ष्बिहानष् की दीदियाँ
उमंग महिला क्लस्टर संगठन की दीदियों को मिला ग्राफ्टेड सब्जी खेती का तकनीकी प्रशिक्षण
टमाटर एवं बैंगन के 27,300 ग्राफ्टेड पौधों का वितरण, दीदियाँ बनीं कृषि उद्यमी
कसलगिरि, झांसी एवं पोड़ीपा में प्रशिक्षण; सिजेंटा साहो एवं व्हीएनआर 212 वैरायटी के पौधों से आय वृद्धि का लक्ष्य

सूरजपुर/14 जुलाई 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् एवं प्रदान संस्था के संयुक्त सहयोग से उमंग महिला क्लस्टर संगठन की स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सब्जी की खेती में ग्राफ्टेड पौधों की आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से समूह की दीदियों को कृषि उद्यमी के रूप में सशक्त बनाया गया है।

प्रशिक्षण ग्राम पंचायत कसलगिरि, झांसी एवं पोड़ीपा में आयोजित किया गया, जहाँ दीदियों को आधुनिक कृषि पद्धति एवं ग्राफ्टेड पौधों की उन्नत तकनीक की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को परंपरागत खेती से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक एवं लाभकारी कृषि की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकें।
विकासखंड परियोजना प्रबंधक श्रीमती माधुरी भंडारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दीदियों को टमाटर एवं बैंगन के ग्राफ्टेड पौधों की सिजेंटा साहो तथा व्हीएनआर 212 वैरायटी के कुल 27,300 पौधों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राफ्टेड पौधों से न केवल फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है, जिससे दीदियों को अधिक आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

इस पहल से जुड़ी दीदियाँ अब आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकेंगी तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाते हुए अपनी आजीविका को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकेंगी।

