– 26 जुलाई 2026 को सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दे सकते हैं आवेदन
– नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर नहीं किया जाएगा किसी प्रकार का विचार
सूरजपुर/14 जुलाई 2026/ प्रेमनगर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नावापाराकला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का नवीन आबंटन किया जाना है। इस संबंध में संबंधित कार्यालय द्वारा सहकारी समितियों, वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय नगरीय निकाय को सूचित किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्थाएं अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 26 जुलाई 2026 को कार्यालयीन समय सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकती हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

