Home कोरिया कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सुनीं आमजन की समस्याएं,कलेक्टर जनदर्शन प्राप्त 48...

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सुनीं आमजन की समस्याएं,कलेक्टर जनदर्शन प्राप्त 48 शिकायतें

4
0

सूरजपुर/13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 48 शिकायत एवं आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।


कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here