शहडोल मध्यप्रदेश पुलिस राज्य पुलिस सेवा (SPS) के वर्ष 1997 बैच तथा वर्ष 2016 से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी श्री संजय कुमार अग्रवाल ने 8 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, शहडोल के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा विशेष फोकस ।
रिपोर्ट: Ganesh Soni

श्री अग्रवाल ने बी.ए., एम.ए. एवं एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे डीसीपी इंटेलिजेंस, भोपाल तथा उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में पदस्थ रहे।
अपने लंबे प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने भिंड, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी, जबलपुर और भोपाल सहित विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस अकादमी, सीआईडी, विशेष शाखा, विशेष सशस्त्र बल (SAF), आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) तथा SISF जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा आमजन के साथ संवेदनशील और जनहितैषी पुलिसिंग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।
उन्होंने जिलेवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

