Home कोरिया CG कोरिया IC MART मामला पूजा पैकरा आत्महत्या कान्ड के फरार मुख्य...

CG कोरिया IC MART मामला पूजा पैकरा आत्महत्या कान्ड के फरार मुख्य आरोपी विनोद बैद गिरफतार अन्य की खोज जारी

9
0

 छत्तीसगढ़ कोरिया पुलिस आदिवासी छात्रा आत्महत्या कांड राजस्थान फरार आरोपी विनोद बैद अनूकपूर से गिरफतार

IC Mart मामला korea cg: आरोपी विनोद, राजस्थान से वापसी के दौरान अनूपपुर से गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस कांफ्रेंस,मृतिका के परिजनों को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 आकस्मिकता योजना के तहत् 4 लाख 12 हजार 500 की आर्थिक सहायता,सुनिए क्या कह रहे है एसपी कोरिया…

जिला कोरिया। जिले में चर्चित आदिवासी छात्रा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल विनोद बैद को पुलिस ने राजस्थान से लौटते समय अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए कोरिया लेकर पहुंची, जहां मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, इस  मामले में पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।  सूचना दौरान मिली कि आरोपी विनोद बैद राजस्थान से वापस आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे अनूपपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस आईसी मार्ट सहित अन्य संभावित स्थानों पर जांच और पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। वहीं, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गिरफ्तारी एवं जांच की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि फरार आरोपियों के संबंध में किसी के पास कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here