Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर-उत्कर्ष योजना के तहत 05 जुलाई को प्रवेश परीक्षा………………

सूरजपुर-उत्कर्ष योजना के तहत 05 जुलाई को प्रवेश परीक्षा………………

5
0

सूरजपुर/25 जून 2026/ ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत राज्य की उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिलाने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित होगी। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि त्रुटिवश अथवा अन्य किसी कारण से प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले किसी छात्र-छात्रा को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हो पाता है, तो वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व उपस्थित होकर केंद्राध्यक्ष से संपर्क कर प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here