Home कोरिया कोरिया-राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 जून को, जिले के 34 हजार...

कोरिया-राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 28 जून को, जिले के 34 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव………….

5
0

कोरिया, 25 जून 2026/
बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 34 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलेभर में 341 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हाट-बाजार तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

जिला कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

उन्होंने कहा कि पोलियो बच्चों के जीवन को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकता है, जबकि ‘दो बूंद जिंदगी की’ उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित रखने का प्रभावी माध्यम है।

 

कलेक्टर ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने पहुंचें तो उनका सहयोग करें। उन्होंने सभी नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक छोटी सी सावधानी बच्चों के पूरे जीवन की सुरक्षा बन सकती है। जब हर बच्चा सुरक्षित होगा, तभी समाज और देश मजबूत बनेगा।

28 जून को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर पहुंचकर बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here