सूरजपुर/24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, नवा रायपुर अटल नगर के सचिव के निर्देशानुसार मंडल अंतर्गत पंजीयन एवं संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः 11रू00 बजे जनपद पंचायत रामानुजनगर के सामुदायिक भवन में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, उनमें जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। सम्मेलन के माध्यम से श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया, हितलाभ योजनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे अधिकाधिक श्रमिक इन योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की गई है कि वे इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंडल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं उनका लाभ उठाएं।

