Home छत्तीसगढ़ रायपुर-जल्द आने वाला है Monsoon! 28 जून तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों...

रायपुर-जल्द आने वाला है Monsoon! 28 जून तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल…………..

11
0

छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि बारिश के बावजूद कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा।

कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम केंद्र IMD रायपुर के अनुसार प्रदेश में मानसून अब सक्रिय होने लगा है और इसकी रफ्तार बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। कई इलाकों में लगातार बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मानसून की सक्रियता बढ़ने से खेती-किसानी से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण तापमान में कमी आने से आम लोगों को भी गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here