Home कोरिया कटगोड़ी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिला...

कटगोड़ी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ का अवसर………….

7
0

📍 कोरिया (छत्तीसगढ़)
, विशेष संवाददाता: Nilesh sony

आयुष विभाग जिला-कोरिया द्वारा ग्राम कटगोड़ी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर शासकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) कटगोड़ी के तत्वावधान में 17 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के प्रति जागरूक करना रहा। आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से लोगों में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

शिविर के समापन पर प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here