Home अंबिकापुर अंबिकापुर- बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से...

अंबिकापुर- बारिश के बीच महिलाओं ने निकाली रैली, बोलीं- हमारे गांव से हटाओ शराब दुकान, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम…………..

14
0

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा स्थित गौरव पथ के पास 1 माह पूर्व शासकीय शराब दुकान खोला गया है। शराब दुकान खुलने से पहले भी गांव की महिलाओं ने विरोध जताया था। शराब दुकान खुलने के बाद वहां की महिलाएं लामबंद हो गई हैं।

4 दिन पूर्व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वे कलेक्टर से मिलने अंबिकापुर पहुंची थीं। कलेक्टर को ज्ञापन देकर उन्होंने गांव से शराब दुकान हटाने की मांग की थी। इसी बीच शुक्रवार को महिलाओं ने बारिश के बीच गांव में रैली निकाली और शराब दुकान के सामने प्रदर्शन किया।

दरिमा में एक माह पूर्व खोली गई शासकीय शराब दुकान का विरोध शुरु हो गया है। 4 दिन पूर्व कलेक्टर से मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दरिमा क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार की दोपहर गांव में रैली निकाली।

यहां उन्होंने शराब दुकान हटाने को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी शीला बड़ा समेत प्रशासनिक, पुलिस व आबकारी अमला मौके पर पहुंचा था।

प्रदर्शन करने आईं महिलाओं ने कहा कि दुकान के आस-पास ही आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल स्थित हैं। यहां महिलाओं व छात्राओं का आना-जाना रहता है। शराब लेने आने वाले लोग शराब पीकर जहां-तहां बोतलें फेंक देते हैं। कई बार शराबी अनाप-शनाप भी बकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here