बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रचार अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने वाली हैं।
उनके आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। वे फिल्म का अवलोकन करेंगे और आयोजन में भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा स्थित पीवीआर सिनेमा में शाम चार बजे फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान कंगना रनौत दर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगी।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री फिल्म का अवलोकन करेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कंगना रनौत के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
सूत्रों के अनुसार, कंगना रनौत दोपहर लगभग 2 बजे इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगी और रात करीब 9:15 बजे वापस रवाना होंगी। उनके इस संक्षिप्त दौरे के दौरान पूरा शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। इसी बीच, कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर भी अपनी राय रखी, जिसने चर्चा को और बढ़ा दिया है।

