Home अंबिकापुर अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित...

अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा………

14
0

अंबिकापुर। विश्व साइकिल दिवस  के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अंबिकापुर शहर में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता एवं फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में स्कूली विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 300 साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

साइकिल रैली को नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, एमआईसी सदस्य शशिकांत जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने घड़ी चौक से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

अतिथियों ने स्वयं भी रैली में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नियमित साइकिलिंग एवं खेलकूद  को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिलिंग न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है,

कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण रामकुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग  के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। यातायात प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा रैली के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा एवं सुनीता दास ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here