Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, कहीं राहत की बारिश...

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, कहीं राहत की बारिश तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने से मौत………..

15
0

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बस्तर संभाग समेत कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश ने जहां लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के माहुलकोट गांव में 34 वर्षीय चितानंद भोई की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

पिछले कई दिनों से बस्तर संभाग में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था।

इसी तरह मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी मौसम ने अचानक रूप बदला। दोपहर तक जहां तेज धूप और लू से लोग परेशान थे,

एक तरफ जहां बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी, वहीं आकाशीय बिजली जैसी घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी है।

पेड़ के नीचे बैठे 34 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया है। अचानक बदले मौसम ने एक ओर राहत दी तो दूसरी ओर चिंता भी बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here