Home छत्तीसगढ़ रायगढ़- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव...

रायगढ़- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत दर्जनभर लोग बने शिकार…….

15
0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शेयर ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) समेत दर्जनभर लोगों से 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि निवेश पर हर महीने आकर्षक रिटर्न और डीमैट अकाउंट की सुविधा का लालच देकर बड़ी रकम जमा करवाई गई,

पुलिस के अनुसार दरोगापारा निवासी संजय मिश्रा (42) मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत देवनाथ से हुई थी।

आरोप है कि विश्वजीत ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनके नाम पर डीमैट अकाउंट खोलकर शेयर बाजार में निवेश किया जाएगा।

संजय मिश्रा ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर आईसीआईसीआई बैंक से 12 लाख रुपए का ऋण लिया और आरोपी द्वारा बताए गए जीटीजी प्रोडक्ट सर्विस के खाते में राशि जमा कर दी।

कुछ समय बाद आरोपी ने निवेश से मिलने वाली राशि को दोबारा निवेश करने की सलाह दी। इसके बाद संजय मिश्रा ने अपने परिचितों और साथियों को भी इस योजना के बारे में बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here