राजनांदगांव के सोमनी थाना परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाए जाने पर दो प्रधान आरक्षकों को प्रभाव से तत्काल निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक सोमनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कौचे 25 मई की रात करीब 10 बजे थाना परिसर स्थित बैरक में शराब पीते पाए गए।
जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र कोचे 25 मई की रात थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में पीकर शराब पार्टी करते पाए गए।

इस कार्रवाई को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है, अनुशासन बनाए रखने की दिशा में ये एक मैसैज दिया गया है कि इस तरह के कृत्य मंजूर नहीं होगें। पुलिस पर ही समाज सेवा और कानून बनाए रखने का जिम्मा होता है।

इस मामले की प्रारंभिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच प्रतिवेदन सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

