Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर- 44 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गए छत्तीसगढ़...

जगदलपुर- 44 वर्ष की उम्र में जिंदगी की जंग हार गए छत्तीसगढ़ के ‘सुपर क्रॉप’ अमित शुक्ला, कई बड़े नक्सल अभियान किए थे लीड………..

15
0

बस्तर पुलिस के चर्चित जाबांज और कर्तव्यनिष्ठ 44 वर्षीय पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। ब्रेन कैंसर से जूझ रहे अमित शुक्ला ने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया।

उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग, सहकर्मियों, मित्रों और शुभ चिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

बस्तर पुलिस के चर्चित जाबांज और कर्तव्यनिष्ठ 44 वर्षीय पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। ब्रेन कैंसर से जूझ रहे अमित शुक्ला ने इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग, सहकर्मियों, मित्रों और शुभ चिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। सहकर्मियों ने उन्हें एक समर्पित, साहसी और संवेदनशील अधिकारी के रूप में याद किया है।

अमित शुक्ला ने अपने सेवाकाल में बस्तर जिले के दरभा, बकावंड और कोतवाली थाना में सेवाएं दीं। वर्ष 2010 में वे नक्सल प्रभावित दरभा क्षेत्र में पदस्थ रहे, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। जंगलों में सर्चिंग और सुरक्षा अभियानों के दौरान उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here