छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। तेल कंपनियों द्वारा की गई इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य के कई जिलों में पेट्रोल का दाम 109 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।
इसी बीच नारायणपुर जिले से किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) या धान विक्रय की पावती दिखाने पर किसानों को 20 लीटर तक डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी बीच नारायणपुर जिले से किसानों के लिएएक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर चल रही किल्लत और कालाबाजारी की समस्याओं के बीच एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसानों को आंशिक राहत मिल रही है।

पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य बिचौलियों और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। पहले कई जगहों से यह शिकायतें मिल रही थीं कि ड्रम में ईंधन खरीदकर उसे अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था, जिससे वास्तविक जरूरतमंद किसानों को नुकसान हो रहा था।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से उन्हें काफी राहत मिली है। खेतों की जुताई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए अब उन्हें ईंधन प्राप्त करने में पहले जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ किसानों का यह भी कहना है कि 20 लीटर की सीमा कई बार बड़े कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त नहीं होती, लेकिन फिर भी यह व्यवस्था पहले से बेहतर है।

