Report Nilesh Sony
चिरमिरी/एमसीबी। छत्तीसगढ़ की पावन धरती इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर है। एमसीबी जिले के चिरमिरी में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव में देश के विख्यात संत एवं प्रख्यात कथावाचक Jagadguru Rambhadracharya के दिव्य प्रवचनों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा है।
इसी क्रम में “वशिष्ठ टाइम्स ” के संपादक श्री वशिष्ठ जी ने जगद्गुरु से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान जगद्गुरु ने पत्रकारों के लिए विशेष मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, जो समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।”
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चिरमिरी में आयोजित इस भव्य कथा को क्षेत्रवासियों के कई जन्मों के पुण्यों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कथा जहां होती है, वहां सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक उन्नयन स्वतः स्थापित होता है।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वयं भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, इसलिए यह भूमि सदैव धर्म, संस्कृति और आस्था की केंद्र रही है।
यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal के विशेष प्रयासों से आयोजित किया गया है।
आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचकर रामकथा का रसपान कर रहे हैं।
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस आयोजन ने चिरमिरी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी है। प्रदेश सरकार भी इसे सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कृति के संवर्धन का माध्यम मान रही है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी कथा में पहुंचकर जगद्गुरु का आशीर्वाद ले चुके हैं तथा उन्होंने इसे पूरे छत्तीसगढ़ का सौभाग्य बताया।

गौरतलब है कि Jagadguru Rambhadracharya देश के प्रतिष्ठित रामकथा वाचकों में शामिल हैं और वे भारतीय संस्कृति, रामायण तथा वैदिक परंपरा के विश्वविख्यात विद्वान माने जाते हैं।

