Home एम.सी.बी. मनेंद्रगढ़- जनता की आवाज बने गुलाब कमरो: महंगाई के खिलाफ केंद्र...

मनेंद्रगढ़- जनता की आवाज बने गुलाब कमरो: महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार से तुरंत राहत की मांग……….

18
0

रिपोर्ट_ Nilesh sony

मनेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक गुलाब कमरो एक बार फिर आम जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं। उन्होंने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी, किसान और मजदूर सभी इस समय आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

कमरो ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी ने जनता की कमर तोड़ दी है। इसका असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है,

जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से किसानों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि खाद और कृषि से जुड़ी अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का हवाला देते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति की गंभीरता स्पष्ट होती है।

कमरो ने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में महंगाई नियंत्रित थी और जरूरी वस्तुएं आम लोगों की पहुंच में थीं।

पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार से अपील की कि देशहित और जनहित को प्राथमिकता देते हुए महंगाई बढ़ाने वाले फैसलों को वापस लिया जाए और तुरंत राहत देने के कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here