Home छत्तीसगढ़ धमतरी- सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, धमतरी में 423...

धमतरी- सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात, धमतरी में 423 करोड़ रुपये के होंगे काम, बनेगी फोरलेन सड़क………

15
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को धमतरी में सुशासन तिहार के कार्यक्रम 465 करोड़ रुपए की लागत के 102 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपए लागत के 52 कार्यों का भूमिपूजन और 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपए से अधिक लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सड़क, पेयजल, नगरीय अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सीएम  ने कहा, प्रदेश सरकार सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान की कार्यसंस्कृति के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव में क्लस्टरवार शिविर लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है।

सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को सरकार की प्राथमिकता है।इसके लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग में सुशासन तिहार के साथ बस्तर मुन्ने और नियद नेल्लानार 2.0 अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं तथा जरूरतमंदों के उपचार की व्यवस्था कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here