जशपुर .जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कच्चा आम से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। यह हादसा श्रीनदी पुलिया के पास हुआ, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिकअप ओडिशा से अंबिकापुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हो गई।
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कच्चा आम से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ओडिशा से कच्चा आम लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया के पास वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे नीचे जा गिरा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया काफी संकरी है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और सड़क सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

