Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर- रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही...

बलरामपुर- रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल…………

20
0

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांची-बदौली मेन रोड पर स्थित ग्राम कुन्दीकला में शुक्रवार की दोपहर सडक़ हादसे में युवा इंजीनियर की मौत हो गई। दरअसल तेज रफ्तार रेत लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार इंजीनियर को टक्कर मार दी थी। हादसे में राजपुर जनपद पंचायत में पदस्थ मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत हो गई।

हादसे में युवा इंजीनियर की मौत से उसके परिजनों में जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।

अंबिकापुर के गांधीनगर निवासी आशुतोष गुप्ता पिता अस्थीलाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत में मनरेगा तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे।

इसी दौरान कुन्दीकला स्थित किसान सेवा केंद्र के पास सामने से आ रहे रेत लोड ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय रास्ते से गुजर रहे शंकरगढ़ एसडीएम अनमोल टोप्पो ने तत्काल घायल तकनीकी सहायक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया।

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रेत लोड ट्रैक्टर महान नदी से सिधमा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर भी सिधमा गांव का ही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि राजपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन  करने वाले ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहनों को दौड़ाते हैं। वे रास्ते में आने वाले अन्य वाहनों को साइड तक नहीं देते।

महान नदी से लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन होने के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई केवल औपचारिक बनकर रह गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here