राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश भट्ठी की तरह तपने लगा है। शुक्रवार को 44.8 डिग्री पारे के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा,
वहीं रायपुर में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम शुष्क होने से ज्यादातर शहरों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने से अब रातें भी लू जैसी गर्म हो रही हैं। साथ ही आगामी 48 घंटों के लिए विभिन्न जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 9 दिनों तक सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नौतपा में तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

नौतपा के दिनों सूर्य की किरणें अधिक तेज होकर धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। यही वजह है कि इस समय भीषण गर्मी और तेज लू का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से न निकले। जरूरत पड़ने पर सावधानी बरतते हुए ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास विस्तारित है. एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से अंदरुनी उड़ीसा छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है।

