Home छत्तीसगढ़ 33 जिलों में ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा का विस्तार, इमरजेंसी...

33 जिलों में ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा का विस्तार, इमरजेंसी सहायता और स्मार्ट पुलिसिंग को मिलेगी नई ताकत……….

12
0

रिपोर्ट नीलेश सोनी

रायपुर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा का विस्तार राज्य के सभी 33 जिलों में कर दिया गया है। इस पहल से नागरिकों को तेज, प्रभावी और तकनीक-आधारित इमरजेंसी सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और भी तेज होगी।

यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन संचालित रहेगी। राज्य के सभी 33 जिला समन्वय केंद्रों को इस नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जिससे एकीकृत और बेहतर नियंत्रण संभव होगा। नागरिक अब वॉयस कॉल के अलावा एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी आसानी से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here