Home छत्तीसगढ़ कवर्धा – बिजली तार से टकराकर तेंदूपत्ता वाली गाड़ी जलकर खाक…………

कवर्धा – बिजली तार से टकराकर तेंदूपत्ता वाली गाड़ी जलकर खाक…………

11
0

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेंदूपत्ता से लदी एक वाहन हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गई,

जिससे वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

जानकारी के मुताबिक, तेंदूपत्ता से भरी वाहन दलदली इलाके से बोड़ला संग्रहण केंद्र की ओर जा रही थी। इसी दौरान दैहान गांव के पास सड़क किनारे नीचे झूल रहे हाई टेंशन तार से वाहन का संपर्क हो गया।

तार के संपर्क में आते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। वाहन में भरा सूखा तेंदूपत्ता आग पकड़ते ही तेजी से जलने लगा, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से छलांग लगा दी। समय रहते बाहर निकल जाने के कारण उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ,

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और प्रशासन को दी। इसके बाद नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में बिजली तारों की सुरक्षा और उनकी ऊंचाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर हाई टेंशन तार काफी नीचे झूल रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here