छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिले में कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना और कार्यप्रणाली में सुधार लाना बताया जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, जो वर्तमान में थाना प्रभारी नवागढ़ थे, उन्हें रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है।
इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। तबादला सूची में थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाना और कार्यप्रणाली में सुधार लाना बताया जा रहा है।

वहीं निरीक्षक मणीकांत पांडेय, जो अभी यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें थाना नवागढ़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग का यह फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के बदलाव से पुलिसिंग सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी।

