Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर- भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन लू की चेतावनी, IMD...

बिलासपुर- भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन लू की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट…………

14
0

सुबह की धूप अब चुभने लगी है और दोपहर होते-होते बिलासपुर शहर आग के गोले में तब्दील नजर आने लगा है। सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तपती हवाओं के थपेड़े और रात में भी न थमने वाली उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

ऐसी भीषण गर्मी की गिरफ्त में है मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में जिले के कई हिस्सों में लू चलने और तापमान में और उछाल की चेतावनी दी है।

शहर में सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है,जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढंककर चल रहे हैं। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। हालात ये हैं कि रात में भी राहत नहीं मिल रही।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले पांच दिनों में जिले के कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here