Home छत्तीसगढ़ सोनहत- “सुशासन पर सीएम की गारंटी: 1 महीने में होगा समस्याओं का...

सोनहत- “सुशासन पर सीएम की गारंटी: 1 महीने में होगा समस्याओं का स्थायी समाधान”………….

12
0

खबर: Nilesh Sony

आम के बगीचा में सी एम विष्णु देव साय की चौपाल

कोरिया जिले के सोनहत विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुशाहा स्कुल ग्राउंड में उतरा सी एम क़ा हेलीकाप्टर

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद ले रहे योजनाओं क़ा फिट बैक

रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में सुशासन को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान अब एक महीने के भीतर किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल अस्थायी राहत देना नहीं, बल्कि आवेदनों का “परमानेंट इलाज” करना है।

मुख्यमंत्री कोरिया जिले के ग्राम कुशहा में आयोजित जन-चौपाल में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने सीधे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पेड़ की छांव में बैठकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया और मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जन-चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए ग्रामीणों के साथ तेंदू पत्ते से बने व्यंजन का स्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने बिजली, पानी, राशन और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का निपटारा तय समय सीमा में किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नेटवर्क और सड़क की समस्या भी उठाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांवों में मोबाइल नेटवर्क और सड़क जैसी सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here