Home छत्तीसगढ़ रायपुर – कांग्रेस OBC विभाग में नई नियुक्तियां, रायपुर शहर-ग्रामीण को मिले...

रायपुर – कांग्रेस OBC विभाग में नई नियुक्तियां, रायपुर शहर-ग्रामीण को मिले नए अध्यक्ष………

18
0

छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठनात्मक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है।

इस सूची के तहत रायपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

मनोज साहू को रायपुर ग्रामीण ओबीसी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ओबीसी वर्ग को पार्टी का मजबूत आधार माना जाता है, ऐसे में यह नियुक्तियां संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस इन नियुक्तियों के जरिए आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने की कोशिश कर रही है। खासतौर पर रायपुर जैसे बड़े जिले में शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नेतृत्व तय करना संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here