Home छत्तीसगढ़ जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के युवा राइडर ने बाइक से पूरी की लद्दाख की...

जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के युवा राइडर ने बाइक से पूरी की लद्दाख की कठिन यात्रा, 19 हजार 24 फीट की ऊंचाई पर लहराया नारायणपुर का नाम…………

14
0

अबूझमाड़ नारायणपुर के युवा राइडर राज श्रीवास ने अपने साहस, जुनून और ²ढ़ संकल्प से एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए लद्दाख स्थित विश्व के सबसे ऊंचे मोटरेबल रास्तों में शामिल उमङ्क्षलग ला पास तक बाइक से सफल यात्रा पूरी की।

लगभग 19 हजार 24 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर उन्होंने नारायणपुर और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है।

राज श्रीवास इस यात्रा पर केवल रोमांच के उद्देश्य से नहीं निकले थे, बल्कि अपने शहर ‘‘अबूझमाड़ नारायणपुर’’ की पहचान देशभर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ यात्रा कर रहे थे।

नारायणपुर से प्रारंभ हुई यह लंबी यात्रा भिलाई, जबलपुर, आगरा, दिल्ली, पंजाब, श्रीनगर, कारगिल और लेह सहित कई शहरों एवं कठिन पहाड़ी मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने जोजि ला, खारदुंगला, फोटीला और उमरलिंगला जैसे चुनौतीपूर्ण दर्रों को पार किया।

राज श्रीवास इससे पहले भी 3,700 किलोमीटर से अधिक की बाइक यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों का सफर तय करते हुए इंडिया बाइक वीक में भाग लिया था।

 

उन्होंने बताया कि यह आयोजन देश-विदेश के बाइकर्स को एक मंच पर जोडऩे का अवसर प्रदान करता है। राज श्रीवास ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने का संकल्प नहीं छोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here