Report Nilesh Sony
एमसीबी, 21 मई 2026।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला एमसीबी के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ दिए गए बयान को अमर्यादित, अशोभनीय और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की है।
अंकित शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इस तरह की बयानबाजी न केवल देश के सर्वोच्च नेतृत्व का अपमान है, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक गरिमा पर भी सीधा आघात है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस प्रकार की राजनीति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजयुमो हमेशा राष्ट्रहित और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी मजबूती से खड़ा रहेगा। इसी क्रम में 22 मई 2026 को शाम 5:00 बजे भगत सिंह तिराहा (जिला एमसीबी) में राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के विरोध में पुतला दहन और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।

