उदयपुर. सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के बासेन सर्किल अंतर्गत सरमा बीट क्षेत्र में 13 हाथियोंका दल लगातार विचरण कर रहा है। दल में 6 मादा हाथी व 6 शावक भी शामिल हैं।
हाथियों ने चकेरी गांव में पहुंचकर 4 किसानों की फसलें चौपट कर दीं। इधर वन विभाग हाथियों के दल पर निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने व छेडऩे से मना किया है।
वन विभाग ने बताया कि 19 मई को हाथियों का दल चकेरी बीट के कक्ष क्रमांक 2056 से होते हुए सरमा बीट के पीएफ 2061 क्षेत्र में पहुंचा, जहां वर्तमान में विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल द्वारा चकेरी गांव में कुछ किसानों की फसल को नुकसान किया गया है,

वन विभाग ने बताया कि 19 मई को हाथियों का दल चकेरी बीट के कक्ष क्रमांक 2056 से होते हुए सरमा बीट के पीएफ 2061 क्षेत्र में पहुंचा, जहां वर्तमान में विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल द्वारा चकेरी गांव में कुछ किसानों की फसल को नुकसान किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 कृषक प्रभावित हुए हैं। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि, मकान क्षति, झोपड़ी नुकसान अथवा पशु हानि की सूचना नहीं है। वन विभाग के अनुसार यह दल ‘कोरबा एचई 2’ नाम से चिन्हित है।

