राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र में एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोहंदी निवासी ओमकार वर्मा ने घुमका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी ने नौकरी का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से कुल 10 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिए।रकम 7 अक्टूबर 2024 से 4 फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में आरोपी को दी गई थी।पुलिस ने दर्ज किया
पैसे लेने के बाद भी जब किसी की नौकरी नहीं लगी और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। घुमका थाना पुलिस ने आरोपी कमलनारायण साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

रायपुर AIIMS में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भिलाई में युवक से 14.50 लाख रुपए की ठगी की गई। अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
लिस के मुताबिक, वृंदा नगर कैम्प-1 भिलाई निवासी मुकेश कोसरे ने 13 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसका कॉलेज का दोस्त अभिषेक जायसवाल खुद को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताता था।

