Home कोरिया NEET-UG पुनः परीक्षा की तारीख घोषित, विद्यार्थियों में खुशी के साथ असमंजस...

NEET-UG पुनः परीक्षा की तारीख घोषित, विद्यार्थियों में खुशी के साथ असमंजस भी 21 जून 2026 को होगी पुनः परीक्षा, लाखों छात्रों के भविष्य पर फिर टिकी उम्मीदें……………..

16
0

विशेष संवाददाता
रिपोर्ट : गणेश सोनी

देशभर में चर्चित रही NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद अब पुनः परीक्षा की नई तिथि 21 जून 2026 निर्धारित कर दी गई है। नई तारीख घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में एक ओर खुशी की लहर देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर कई विद्यार्थियों के मन में असमंजस और चिंता भी बनी हुई है।

विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने महीनों कठिन मेहनत कर पहली परीक्षा दी थी, लेकिन कुछ स्वार्थी और बदमाश इरादों वाले लोगों की वजह से लाखों मेहनतकश छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया। परीक्षा रद्द होने से मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और तैयारी का दबाव लगातार छात्रों पर बना रहा।

अब पुनः परीक्षा की तारीख आने के बाद छात्र फिर से तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन उनके मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि इस बार प्रश्न पत्र का स्तर कैसा होगा, परीक्षा व्यवस्था कितनी पारदर्शी रहेगी और क्या इस बार पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो पाएगी।

अभिभावकों ने भी सरकार और परीक्षा एजेंसियों से मांग की है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दोबारा सामने न आए। छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो तथा उन्हें उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here