छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह राठौड़ के निधन की दुखद खबर सामने आई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया।
कांकेर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और अपैक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से काम किया।
सीएम साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि महावीर सिंह राठौड़ का निधन न सिर्फ भाजपा, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राठौड़ का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।

