Home छत्तीसगढ़ रायपुर- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20...

रायपुर- क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज………..

11
0

 आईपीएल के बाद अब राजधानी रायपुर एक और बड़े क्रिकेट आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अक्टूबर महीने में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कई बड़े पुरुष अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और आईपीएल मैच आयोजित हो चुके हैं, लेकिन महिला क्रिकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा।

लंबे समय से रायपुर में महिला इंटरनेशनल मैच कराने की मांग की जा रही थी,

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच अब तक कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों टीमों का सामना केवल आईसीसी टूर्नामेंट और क्वालिफायर मुकाबलों में ही हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here