अंबिकापुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से आए संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन संरक्षण और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की गई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के 3 मंत्रियों ने प्रोटोकॉल वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।
मंत्रियों ने कहा है कि केवल सुरक्षा या विशेष परिस्थितियों में ही प्रोटोकॉल वाहनों का उपयोग किया जाएगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय अधिकारियों को भी वाहनों के उपयोग अनावश्यकसे बचने के निर्देश दिए हैं।
वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल पहले भी अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वे कई बार अपने गृह ग्राम लखनपुर में स्कूटी से घूमते रहते हैं।

पीएम मोदी की अपील का असर धीरे-धीरे मंत्री से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता पर भी होता दिख रहा है। अब स्थानीय स्तर पर भी कई जनप्रतिनिधि चारपहिया के बजाय दोपहिया वाहनों का उपयोग करते दिख रहे हैं।
बता दें कि पीएम मोदीने 2 दिन पूर्व वाहनों के अनावश्यक उपयोग समेत एक साल तक सोना नहीं खरीदने तथा वर्क फ्रॉम होम की बात कही थी। उन्होंने जनता से अपील की थी कि देशहित में वे सहयोग करें।

