Home अंबिकापुर अंबिकापुर- शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच...

अंबिकापुर- शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त………

15
0

अंबिकापुर. शहर के बनारस मार्ग पर भगवानपुर से लगे कमोदा विहार रिसॉर्ट के संचालक द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया गया था। उक्त अतिक्रमण को सोमवार की सुबह प्रशासन ने बुलडोजर  चलाकर हटा दिया।इस दौरान प्रशासनिक टीम ने बेजा कब्जा कर बनाए गए शेड, बाउंड्री और कमरों को तोड़ दिया,

रिसॉर्ट संचालक द्वारा करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया गया था। वहीं कार्रवाई के दौरान दूसरे व्यक्ति के कब्जे वाले हिस्से को मिलाकर कुल करीब 65 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने शनिवार को जमीन की मार्किंग की थी।

एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला तहसीलदार न्यायालय में चल रहा था। जांच में कब्जा सही पाए जाने पर धारा 248 के तहत बेदखली नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया,

बताया जा रहा है कि कमोदा रिसॉर्टपुनर्वास की जमीन पर संचालित है। मामले में एक भू-स्वामी दीपक राय ने जमीन की रजिस्ट्री को लेकर भी शिकायत की है। इसकी जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट और उसका लॉन रजिस्ट्री की जमीन पर संचालित पाया गया है, जबकि शेड और बाउंड्री के जिस हिस्से में अतिक्रमण मिला, उसे हटाया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here