Home छत्तीसगढ़ भिलाई- पत्रिका की पहल लाई रंग, 42 साल बाद किसानों को मिला...

भिलाई- पत्रिका की पहल लाई रंग, 42 साल बाद किसानों को मिला न्याय, झुका प्रशासन………

21
0

धमधा ब्लॉक के ग्राम परसकोल के किसानों का 42 वर्षों पुराना संघर्ष आखिरकार रंग ले आया। वर्ष 1984 में सिंचाई परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा पाने की उम्मीद छोड़ चुके किसानों को अब न्याय मिलने जा रहा है।

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 17 किसानों के लिए करीब 54 लाख रुपए की मुआवजा राशि जारी कर दी है।

किसान नेता टेकसिंह चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने धमधा तहसील, एसडीएम कार्यालय और कलेक्टोरेट का घेराव किया, लेकिन लंबे समय तक प्रशासन ने मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई।

सिलसिलेवार खबरों के माध्यम से चार दशक से लंबित इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया। खबरों के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुराने दस्तावेजों तथा फाइलों की जांच कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here