छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने कई थाना प्रभारियों, निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।इस बदलाव का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में तेजी लाना और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
जारी आदेश के मुताबिक, मोहला थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को अब मानपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोटाटोला में पदस्थ निरीक्षक संदीप टोप्पो को मोहला थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक संजय कुमार यादव को खड़गांव से सीतागांव थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

मदनवाड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक खोमन सिंह भंडारी को गोटाटोला थाना भेजा गया है। वहीं सीतागांव में पदस्थ निरीक्षक सुशील त्रिपाठी को कोहका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक गणेशाराम यादव को पाटनखास से खड़गांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र मोहला में पदस्थ उपनिरीक्षक नवल साय को मदनवाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पोस्टिंग के बाद थानों में बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। पुलिस विभाग का फोकस अब कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

