Home छत्तीसगढ़ आवासीय खेल अकादमी बहतराई खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 18 एवं...

आवासीय खेल अकादमी बहतराई खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 18 एवं 19 मई को हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण…………

12
0

सूरजपुर/13 मई 2026/ खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केआईएससीई (केआईएससीई) स्व. वी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, जिला बिलासपुर में संचालित आवासीय खेल अकादमी हेतु हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स विधाओं में बालक-बालिकाओं के नवीन प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सब जुनियर (बालक/बालिका) वर्ग में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु अकादमी में हॉकी में 80 सीट, एथलेटिक्स में 30 सीट एवं तीरंदाजी में 30 सीट स्वीकृत हैं। न्यूनतम आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करते हुए 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हॉकी बालिका वर्ग के चयन ट्रायल हेतु तिथि 18 मई 2026 तथा हॉकी बालक वर्ग के चयन ट्रायल हेतु तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। तीरंदाजी बालक एवं बालिका वर्ग तथा एथलेटिक्स बालक एवं बालिका वर्ग के चयन ट्रायल दोनों दिवस कृ 18 मई एवं 19 मई 2026 को आयोजित होंगे। सभी विधाओं के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 7ः00 बजे रखा गया है।
खेल अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उक्त चयन ट्रायल दो दिवसीय होगा, जिसमें खिलाड़ियों को आवागमन हेतु कोई राशि प्रदाय नहीं की जाएगी तथा न ही कोई आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को केवल दोपहर में एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर बहतराई, बिलासपुर स्थित आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here