Home छत्तीसगढ़ भिलाई- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह ग्राम में फैला उल्टी-दस्त,...

भिलाई- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह ग्राम में फैला उल्टी-दस्त, 51 लोग बीमार, 21 अस्पताल में भर्ती……………

9
0

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृहग्राम बेलौदी, गाडाडीह विकासखंड पाटन में उल्टी-दस्त के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है। गांव में अब तक 51 मरीजों में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से 21 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीएचसी पाटन में 12 मरीज, गाड़ाडीह में 4, सेलूद के निजी अस्पताल में 3 तथा रायपुर के अस्पतालों में 2 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और उबला हुआ पानी पीने की अपील की है। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ मनोज दानी ने लोगों से मौसम को देखते हुए बासी भोजन और बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार की उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

हाल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी में दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से हड़कंप मच गया। गांव के साप्ताहिक बाजार में ठेले से चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 ग्रामीण अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी, जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हुई और गांव पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here