Home छत्तीसगढ़ कवर्धा – कवर्धा में हादसा: तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी...

कवर्धा – कवर्धा में हादसा: तेज रफ्तार बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 से ज्यादा यात्री घायल, कई की हालत गंभीर………..

11
0

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।रायपुर -जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने सामने जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के पास हुआ। बस में करीब 60 से अधिक यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर की ओर आ रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया,

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने आए ट्रक से टकरा गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद बस चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here