एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बीच सड़क में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे चल रही एक बाराती बोलेरो जाकर टकरा गई, जिससे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसमें बैठा एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 सोनुमुड़ा निवासी अशोक दास महंत पिता स्व. मुशीदास महंत (55 वर्ष) विगत 4 मई को अपने दामाद के छोटे भाई की शादी में शामिल होने ओडिशा के बरगढ़ गया था।

उर्दना के नजदीक पहुंचे तो बोलेरो के आगे एक ट्रेलर तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था। वे जैसे ही वेलकम ढाबा के पास पहुंचे ही थी कि सामने जा रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया,
इससे इनकी बोलेरो जाकर टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे के बाद ट्रलर चालक ने उसी गति से वाहन लेकर भाग गए।

