शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उससे लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर निगम अब एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल योजना के तहत शहरभर में विशेष बधियाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है।
अभियान की तैयारियों का जायजा लेने महापौर संजय पांडेय निगम की टीम के साथ कंगोली स्थित सर्वसुविधायुक्त सेंटर पहुंचे। यहां कुत्तों के बधियाकरण, उपचार और निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई है।

एजेंसी की टीम निगम अधिकारियों के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। इसके लिए कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कंगोली पिंग यार्ड के पास बनाए गए सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अभियान पूरी तरह पशु संरक्षण और पशु कल्याण मानकों के अनुसार संचालित होगा, ताकि किसी भी पशु को अनावश्यक परेशानी न हो।

