Home छत्तीसगढ़ भिलाई में ‘चोर’ बयान से मचा सियासी बवाल, नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ...

भिलाई में ‘चोर’ बयान से मचा सियासी बवाल, नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ FIR की मांग, जानें क्या है पूरा मामला : …………

14
0

नगर निगम, भिलाई मुख्यालय के सामने नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा महापौर नीरज पाल को सार्वजनिक मंच से कथित चोर कहने पर विवाद गहरा गया है। इस संबंध में जोन 4, शिवाजी नगर के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कांग्रेसी पार्षदों के साथ खुर्सीपार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनका तात्पर्य किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि शहर सरकार द्वारा जनता से अवैध वसूली से था।

उन्होंने कहा कि भागीरथ नलजल योजना के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में नल लगाए गए थे, जिसके लिए 60 रुपए प्रति माह तय था, जिसे अब 200 रुपए लिया जा रहा है। भोजराज सिन्हा ने यह भी दावा किया कि निगम का एक भी स्कूल न होने के बावजूद 4 प्रतिशत शिक्षा कर वसूला जा रहा है।

भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल से मुलाकात कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here